बिहार: ग्राहक बन रेड लाइट एरिया पहुंची पुलिसवालों को तहखाने में मिलीं 5 नाबालिग लड़कियां, जानें मामला

बिहार में सीतामढ़ी जिले के नगर थाना स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला धिकारियों के द्वारा की गई इस छापेमारी में 5 नाबालिग लड़कियों को यह से मुक्त कराया गया जिससे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था. कई ग्राहक और महिला दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. बताया जा रहा है कि एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी की जिससे हड़कंप मच गया.

तकरीबन तीन घंटे तक चली इस छापेमारी में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों को लगाया गया था. पहले पुलिसवाले ग्राहक बनकर इलाके में पहुंचे उसके बाद उनकी निशानदेही पर बड़ी तादाद में पुलिस बल के जवानों को यहां बुलाकर छापेमारी शुरू कर दी गई. कहा जाता है कि जिन नाबालिग लड़कियों को यहां से मुक्त कराया गया है उनको जमीन के अंदर तहखाने में छिपाकर रखा गया था. बचपन बचाओ आंदोलन, महिला हेल्प लाइन और चाइल्ड लाइन के लोग भी इस छापेमारी में शामिल थे.

गौरतलब है कि तकरीबन एक साल पहले इस रेड लाइट एरिया में दिल्ली के एक एनजीओ के शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की थी. इस रेड में दिल्ली की लड़की समेत बंगलादेश और नेपाल की लड़कियों को यहां से मुक्त कराया गया था. बताया जाता है कि प्यार के जाल में फंसाकर लड़कियों को लाकर यहां बेचने का काम किया जाता है. फिर उनसे जबरन देह व्यापार का काम कराया जाता है.

मिली जानकारी के अनुसार जो लड़कियां काम करने से एतराज करती है उन्हे तरह तरह से प्रताड़ित करने का काम किया जाता है. सीतामढ़ी के वरीय उप समाहर्ता मनीष शर्मा ने बताया कि इस छापेमारी में सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया था. प्रशासन को सूचना थी कि यहां पर जबरन नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का धंधा कराया जाता है. इसी सूचना के आधार बनाकर पहले जानकारी इकट्ठी की गई फिर यहां पर पुलिस ने छापेमारी की.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

8 घंटे ago