पटना से वाराणसी के बीच गंगा नदी में ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराते हुए चलेंगे डबल डेकर जहाज

परिवार के साथ वाराणसी घूमने जाने के लिए पटना से जल्द ही दो डबल डेकर क्रूज की सुविधा मिलेगी। पर्यटक गंगा नदी के रास्ते यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। पटना के गांधी घाट से ये क्रूज खुलेंगे।

पर्यटन विभाग द्वारा इसकी तैयारी चल रही है। पटना की ही फ्लाेटेफ क्रूज कंपनी अपने 125 सीटर क्रूज को वाराणसी तक चलाने के लिए अगले महीने सरकार को प्रस्ताव देगी। वहीं, पर्यटन विभाग द्वारा एक डबल डेकर क्रूज चलाने की तैयारी है। कंपनी से बातचीत चल रही है।

दोनों क्रूज गांधी घाट से ही खुलेंगे। यहां से दानापुर, मनेर, डोरीगंज, रिविलगंज, सुंदरपुर बराज, रूद्रपुर, बलिया, बक्सर, चौसा, जमनिया, गहमर, गाजीपुर, रजवारी होते वाराणसी जाएगा। इस रास्ते में पड़ने वाले ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराते हुए चार दिनों में वाराणसी पहुंचेगा। पटना से वाराणसी का किराया कितना हाेगा, यह अभी तय नहीं है। हालांकि विभाग के अधिकारी के मुताबिक, टूर पैकेज सस्ता होगा, ताकि हर वर्ग के लोग लुत्फ उठा सकें।

नीतीश सरकार ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तथा जलमार्ग विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है I
#JDU

Posted by Janata Dal (United) on Sunday, 7 August 2022

सप्ताह में एक दिन खुलेगा

फ्लाेटेफ क्रूज कंपनी छह माह पहले ही 125 सीटर क्रूज मंगा चुका है। क्रूज को सप्ताह में एक दिन यूपी के लिए चलाया जाएगा। पर्यटकों की डिमांड पर दो दिन किया जाएगा।

125 सीटर होगा जहाज

गंगा नदी के रास्ते यूपी जाने-आने के लिए सरकार जल्द गंगा नदी का रूट तय करे। 125 सीटर जहाज को चलाने की तैयारी है। लाइसेंस के लिए जल्द ही प्रस्ताव सरकार को सौंपा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

4 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

10 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

11 घंटे ago