गांधी मैदान से CM नीतीश का बड़ा ऐलान, 10 लाख क्या 20 लाख नौकरी देंगे, अब तो हमारे साथ नई पीढ़ी के तेजस्वी जुड़ गए हैं

76वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान से बिहार वासियों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने नौकरी और रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने घोषणा की है कि बिहार आने वाले सालों में युवाओं को 20लाख रोजगार देने की तैयारी कर रही है। इसमें से 10लाख नौकरियां सरकारी होंगी तथा 10 लाख नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से की जाएगी।

सीएम ने कहा कि नई सरकार का गठन होते ही इस पर काम शुरू हो गया है। हमलोग बिहार को और विकसित करेंग। हमारे साथ अब नई पीढ़ी के लोग जुड़े है। उप मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हम सबलोग मिलकर तेजी से बिहार बढ़ाएंगे, विकसित बिहार बनाएंगे।

39 फीसदी कम हुई बारिश

अपने संबोधन में बिहार के सीएम ने सबसे पहले इस साल सूखे को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस साल औसत से 39 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसके कारण खेतों में 80 फीसदी ही धान की रोपनी का काम किया जा सका है। हमारी सरकार की कोशिश है कि सभी किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए हर एक किसान को डीजल पर 75 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है।

एक लाख से ज्यादा आवेदन

सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि अब तक डीजल अनुदान को लेकर एक लाख से अधिक किसानों के आवेदन मिल चुके हैं. जिसमें अब 11,243 किसानों को लाभ दिया जा चुका है। सीएम ने बताया कि इसके साथ ही सिंचाई के लिए 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। साथ ही सिंचाई में दिक्कत न हो, इसके लिए खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदला जा रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने उन किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है, जो अब तक धान की रोपनी नहीं कर पाए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे सभी किसानों को कम अवधि वाले फसल के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं उठाना पड़े।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago