राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने औरंगाबाद जिले में बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के आरोपी दाउदनगर के अंचाधिकारी विजय कुमार को सस्पेंड किया गया है। अवैध जमाबंदी और जमीन मामले में गड़बड़ी करने से जुड़े कई आरोप सीओ विजय कुमार पर लगे हैं। 17 अगस्त को निलंबन का आदेश जारी किया गया है।
राजस्व कर्मचारी ने इस मामले का खुलासा किया। जमीन मामले में गड़बड़ी करने के आरोपित सीओ विजय कुमार का निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय,मगध प्रमंडल,गया निर्धारित किया गया है। दाउदनगर सीओ विजय कुमार पर गलत तरीके से अवैध जमाबंदी करने और रसीद काटने का आरोप है।
दाउदनगर के वार्ड संख्या 24 के रहने वाले श्याम प्रसाद ने यह आरोप लगाया था कि फर्जी तरीके से अमृत बिगहा निवासी बाबूराम दुसाध के नाम पर रसीद कटवा लिया गया है। जबकि इस जमीन की जमाबंदी अभी भी आवेदक श्याम रेस प्रसाद के नाम से है जिसकी रसीद भी वे कटवा रहे हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…