तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: एक महीने के अंदर बंपर नौकरियां देंगे, मुख्यमंत्री जी से हो गई है बात

बिहार में नई सरकार ने कमान संभाल ली है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने हैं. शपथ लेने के बाद उन्होंने घोषणा की है कि अगले एक महीने में राज्य के गरीबों और युवाओं को बंपर रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह इतना भव्य होगा, जैसा किसी और राज्य में अबतक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि बिहार ने वह किया है, जिसे देश को जरूरत थी. हमने उन्हें एक रास्ता दिखाया है.हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों और युवाओं के दर्द को महसूस करते हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा, आज बिहार ने वो कर दिखाया है जो देश को करना है. हम लोगों ने सदन से लेकर सड़क तक बेरोजगारी की लड़ाई लड़ी है. मुख्यमंत्री जी के निर्णय से हम लोगों को एक मौका मिला है कि जनता और नौजवानों के दुख-दर्द को दूर कर सकें. उन्होंने कहा कि रोजगार को लेकर हमारी मुख्यमंत्री जी से बात हुई है और 1 महीने के अंदर बिहार में लोगों को ऐसी बंपर नौकरियां मिलेगी जो किसी और राज्य में नहीं हुआ होगा.

आरजेडी और जेडीयू की सरकार ने संभाली कमान

राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. बिहार में आरजेडी, जदयू, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अब इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि इस सरकार का एजेंडा क्या होगा. बिहार में 2020 में हुए चुनाव में तेजस्वी यादवी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था. वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जदयू सात निश्चय-2 के वादों के साथ सत्ता में लौटी थी.

तेजस्वी के सरकार में शामिल होने के बाद बिहार के युवाओं में एक बार फिर नौकरियों का आशा जग गई है, क्योंकि आरजेडी के चुनाव घोषणा पत्र में ही 10 लाख नौकरियां पहली ही बैठक में देने की बात कही गई है. अपनी पार्टी के इसी वादे और राज्य के लोगों की आकंक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तेजस्वी ने बंपर नौकरियां देने की बात कही. बिहार में बेरोजगारी और युवाओं का पलायन एक बड़ा मुद्दा है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago