दरभंगा-आमस NH का निर्माण बरसात के बाद होगा शुरू, समस्तीपुर समेत सात जिले को मिलेगी कनेक्टिविटी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में आमस – दरभंगा एनएच-119 डी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का निर्माण बरसात के बाद शुरू होगा. चार पैकेज में करीब 199 किमी लंबाई में करीब 6927 करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाने के लिए निर्माण एजेंसी का चयन हो चुका है. इस सड़क के बनने से सात जिले को कनेक्टिविटी मिलेगी.

कई जिलों को मिलेगी कनेक्टिविटी

जिन जिलों को कनेक्टिविटी मिलेगी उनमें औरंगाबाद, जहानाबाद, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा जिले शामिल हैं. यह सड़क पटना जिले में रामनगर से कच्ची दरगाह-बिदुपुर से होकर गुजरेगी. ऐसे में रामनगर से कच्ची दरगाह के लिए करीब 14 किमी लंबाई में जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है. इसके बाद निर्माण एजेंसी का चयन होगा.

पटना रिंग रोड का भी हिस्सा

सूत्रों के अनुसार यह एनएच औरंगाबाद के आमस के निकट एनएच-19 से शुरू होगी. इसके बाद जहानाबाद, नालंदा और पटना के कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल से होकर हाजीपुर के कल्याणपुर, समस्तीपुर के ताजपुर से होते हुए दरभंगा के बेला – नवादा के पास एनएच-27 में जाकर मिल जायेगी. पटना जिले में रामनगर से कच्ची दरगाह – बिदुपुर पटना रिंग रोड का भी हिस्सा है. आमस – दरभंगा सड़क गोपालगंज – किशनगंज एनएच को स्वर्णिम चतुर्भुज मोहनिया – डोभी एनएच से जोड़ेगा.

झारखंड बाॅर्डर से नेपाल बॉर्डर को भी जोड़ेगा

यह हाईवे झारखंड बाॅर्डर से नेपाल बॉर्डर को जोड़ेगा. वहीं उत्तर और दक्षिण बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. पहले चरण में आमस – शिवरामपुर खंड पर करीब 55 किमी, दूसरे चरण में शिवरामपुर – रामनगर खंड पर करीब 54.30 किमी लंबाई में सड़क बनेगी. तीसरे चरण में समस्तीपुर के कल्याणपुर से दरभंगा के बलभद्रपुर तक करीब 45 किमी और चौथे चरण में टाल दसराहा – बेला नवादा खंड में करीब 44.09 किमी में सड़क बनेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

2 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

16 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

16 घंटे ago