नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार में शामिल होंगे लालू यादव, कल पटना पहुंच रहे RJD सुप्रीमो

बिहार में जेडीयू-महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद सभी को इंतजार कैबिनेट विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) का है। महागठबंधन की सरकार में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला क्या होगा और किन चेहरों को नीतीश कैबिनेट (Nitish Kumar Cabinet List) में जगह मिलेगी, ये सब कुछ लगभग तय हो गया है। इस बीच बड़ी अपडेट सामने आई है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) भी इस कैबिनेट विस्तार में शामिल होंगे। लालू यादव 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली से पटना आ रहे हैं। 16 तारीख को कैबिनेट विस्तार है, जिसमें वो शिरकत करेंगे।

लालू से मिलकर एक दिन पहले ही पटना लौटे हैं तेजस्वी

लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक दिन पहले ही दिल्ली से पटना लौटे हैं। दिल्ली दौरे के दौरान तेजस्वी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी समेत कई नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान आरजेडी नेता ने पिता लालू यादव से भी मिलकर नई कैबिनेट को लेकर चर्चा की। जिसके बाद पटना लौटकर वो आगे की रणनीति में जुट गए। हालांकि, शनिवार को जब तेजस्वी यादव पटना लौटे तो उन्होंने पिता लालू यादव के आने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन अब जानकारी मिल रही कि आरजेडी अध्यक्ष पटना पहुंच रहे हैं।

7 जुलाई को दिल्ली एम्स भर्ती कराए गए थे लालू यादव

लालू यादव को पिछले महीने 7 जुलाई को तबीयत बिगड़ने के बाद पटना से एयर एंबुलेंस में दिल्ली ले जाया गया, जहां एम्स में भर्ती कराया गया था। लालू यादव को पटना स्थित राबड़ी आवास पर सीढ़ी से गिरने के चलते गंभीर चोट आई थी। उनके दाहिने कंधे और कमर में चोट लगी थी। जिसके बाद पहले पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स ले जाया गया। वहां कई दिनों तक इलाज के बाद लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। अब वो फिर से पटना लौट रहे हैं।

नई सरकार के कैबिनेट विस्तार में शामिल होंगे आरजेडी सुप्रीमो

लालू यादव को बिहार में बदले सियासी घटनाक्रम से काफी राहत मिली होगी। अब 16 अगस्त को कैबिनेट विस्तार होना है, जिसमें शामिल होने के लिए पटना पहुंच रहे हैं। इस बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस समेत अन्य सहयोगी दलों में फॉर्मूला को फाइनल किया जा रहा। अब इंतजार शपथ ग्रहण का है, जिसमें पता चलेगा कि किसे मंत्री पद मिल सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

4 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

5 घंटे ago