नीतीश कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, डीजल अनुदान राशि में 15 रुपए प्रति लीटर का इजाफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल सभागार कक्ष में हुई इस बैठक में कुल 23 एजेंडों पर मुहर लगी है.

आज कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है. डीजल अनुदान योजना खरीफ 2022 के लिए प्रति लीटर डीजल पर अनुदान की दर 60 से बढ़ाकर 75 रुपए करने की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसके अलावा धान का बिचड़ा और जूट फसल के लिए अधिकतम दो सिंचाई के लिए 1500 रुपए प्रति एकड़ अनुदान राशि देय होगी. खड़ी फसल में धान-मक्का और दूसरे खड़ी फसलों के तहत दलहनी, तिलहनी, मौसमी सब्जी, औषधीय और सुगंधित पौधे की अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 2250 रुपए प्रति एकड़ देय होगा. यह अनुदान प्रति किसान अधिकतम 8 एकड़ सिंचाई के लिए होगा. 29 जुलाई से इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं और अब तक 26528 आवेदन मिल चुके हैं. इसका सत्यापन कराकर स्वीकृत करने की कार्रवाई भी लगातार चल रही है.

नए पदों का सृजन

कैबिनेट ने कई विभागों में नए पदों का सृजन भी किया है. सरकार ने वुडको में अभियंताओं के 135 नियमित पदों के सृजन पर मुहर लगाई गई है. इसके अलावा बढ़ती जनसंख्या और अपराध के नए-नए आयामों और मामलों को देखते हुए पुलिस सेवा संवर्ग के 181 अतिरिक्त नए पदों के सृजन पर सरकार ने मुहर लगा दी है. राज्य आपदा रिस्पांसिबल यानी एसडीआरएफ की विभिन्न श्रेणी के 393 अतिरिक्त पदों के सृजन पर भी मुहर लगाई गई है. साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए 405 विभिन्न पदों के सृजन पर सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है. ट्रैफिक विभाग में भी 16 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है.

कैदियों को राहत

ड्यूसेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और अनुवांशिक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रोग के इलाज के लिए 6 लाख की एक मुश्त अनुदान राशि देने की स्वीकृति दी गई. सरकार ने सजायाफ्ता कैदियों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर विशेष लाभ देने की योजना पर भी अपनी मुहर लगा दी है. इसके अंतर्गत जिन महिलाओं और ट्रांसजेंडरों ने 50 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है और 50 फीसदी सजा काट ली है उन्हें कुछ शर्तों पर रिहा करने पर सहमति जताई गई है. साथ ही वैसे पुरुष बंदी जिन्होंने 60 साल की उम्र पार कर ली हो और 50 फीसदी सजा भी पूरी कर ली हो, उन्हें भी कुछ शर्तों पर रिहा करने का फैसला किया गया है.

सेवा से बर्खास्त

कैबिनेट ने अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी गया की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमारी अर्चना को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप को सही मानते हुए, उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रमुख सचिव एस सिद्धार्थ ने कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद संवाददाताओं को इस बात की जानकारी दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

39 मिनट ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

3 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

4 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

5 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

14 घंटे ago