पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की लालू ने करवाई थी हत्या, सांसद पत्नी का आरोप- CM पद के लिये मेरे पति को ठंडा कर दिया था

भाजपा पहले से ही जंगलराज की बात कर रही थी। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ठंडा करने वाला बयान देकर इस मुद्​दे को और गरमा दिया है। अब बिहार में ठंडा करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच शिवहर से भाजपा सांसद और पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की पत्नी रमा देवी ने लालू परिवार पर पति की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। कहा, लालू परिवार ने ही मेरे पति को ठंडा कर दिया।

तेजस्वी के बयान पर पहले भाजपा नेता सह मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार किया। इसके बाद से बयानों के तीर लगातार चल रहे है। लगातार पलटवार किए जा रहे है। राजधानी पटना में तेजस्वी के बयान से छिड़ी आग शिवहर तक पहुंच गई है। रविवार को शिवहर पहुंची सांसद रमा देवी ने तेजस्वी और लालू परिवार पर पति बृजबिहारी की हत्या कराने का आरोप लगा दिया। सांसद रमा देवी ने कहा कि, लालू परिवार ने ही उनके पति को ठंडा कर दिया।

राबड़ी देवी ल‍िख भी नहीं पातीं

भाजपा सांसद ने कहा कि, मेरे पति को इन लोगों ने मिलकर ठंडा करवा दिया था। उन्हें डर कि मेरे पति बृज बिहारी प्रसाद मुख्यमंत्री ना बन जाए। इसलिए उनको ठंडा करवा दिया गया था। कहा कि इन लोगों ने बिहार में बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा किया है। ये लोग गलत और बहुत ही बेशर्म है। कहा कि, मैं इसका जवाब देने को तैयार है। कहा कि यह परिवार परिवादवाद और जातिवाद को बढ़ावा देता रहा है। जनता यह समझ चुकी है। वह राबड़ी देवी पर भी भड़की। कहा कि, राबड़ी देवी लिखने नहीं आता है, उसको भी सीएम बना दिया।

नीतीश कुमार के लिए पीएम बनना आसान नहीं

सांसद ने जोर देकर कहा कि, इन्हीं लोगों ने उनके पति की हत्या करवाई। कहा की उन्हीं लोगों के साथ मिलकर एकबार फिर बिहार में गुंडाराज और जंगल राज लाने के लिए बैठा है। इन्हीं लोगों को सीएम नीतीश कुमार सहयोग दें रहे है। ये लोग नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का लालच देकर तेजस्वी को सीएम बनाना चाहते है। पीएम बनना आसान नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago