जैसे लड़कियां बार-बार बॉयफ्रेंड बदलती हैं, नीतीश कुमार वैसे सरकार बदलते हैं: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 25 दिनों बाद अमेरिका से इंदौर लौटे। लौटते ही वे एयरपोर्ट से सीधे पितृ पर्वत पहुंचे। भगवान हनुमान के दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में बिहार सरकार को घेरा। कहा, बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ तब मैं अमेरिका में था। वहां मुझे एक परिचित ने कहा कि हमारे विदेश में जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती है वैसे बिहार की राजनीति है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस के वापस सत्ता में आने के दावे को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ जी की उम्र 75 से ऊपर हो गई है उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विदेशों में भी धूम रही, वहां भारतीयों में काफी उत्साह था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सभी स्वीकारते हैं।

संसदीय बोर्ड में शिवराज को हटाने के मामले में कहा कि राजनीति गति से नहीं देखना चाहिए, पार्टी में परिवर्तन होते रहते हैं। सत्यनारायण जटिया को लेने को लेकर उन्होंने कहा कि वह मेरे पुराने मित्र हैं, 1983 में मैंने पार्षद का चुनाव लड़ा था तो वे उज्जैन के सांसद थे। नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए।

बंगाल का प्रभार अभी छोड़ा नहीं

पश्चिम बंगाल का प्रभार वापस लेने को लेकर कहा कि पता नहीं मध्यप्रदेश में यह बात कहां से आई। मैं पश्चिम बंगाल का प्रभारी था और अभी भी हूं। मैं पश्चिमी बंगाल के प्रभार से अभी मुक्त नहीं हुआ हूं।

एमआईसी गठन पर कुछ कहना नहीं चाहता

नगर निगम में एमआईसी के नामों की घोषणा को लेकर कहां की मैं छोटे-मोटे मामले में कुछ कहना नहीं चाहता। बता दें कि इंदौर की एमआईसी को लेकर जल्द ही फैसला होने वाला है। बताया जा रहा है कि विजयवर्गीय के आने के बाद ही इस पर फैसला होने की चर्चा चल रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

5 घंटे ago