बिहार: ‘बिना रिश्वत कुछ होता है क्या?’, दस्तखत के लिए महिलाकर्मी ने मांगे पैसे, वीडियो वायरल

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. कई लोगो की संपत्ति तक जब्त हो गई, लोग जेल भेजे जा रहे हैं लेकिन किस तरह रिश्वतखोरी जड़ जमाए हुए हुए है इसकी पोल एक बार जमुई में खुलते दिख रही है. यहां पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए ग्राम कचहरी को स्थापित किया गया है जहां से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है, वो भी वायरल वीडियो के रूप में. किस तरह आवेदन पर सिग्नेचर करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है वह भी मात्र दो सौ रुपये.

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के इस मामले में घूस मांगने वाली एक महिला कर्मी है. गौरा पंचायत के ग्राम कचहरी की न्याय सचिव अनुराधा कुमारी का घूस मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि ग्राम कचहरी के सचिव के कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए दो सौ रुपया रिश्वत मांग रही है. वीडियो में एक युवक वंशावली बनवाने के लिए ग्राम कचहरी के सचिव के पास गया तो खुलेआम खर्चा के नाम पर दो सौ रुपया मांगा गया.

वायरल हो रहे वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि महिला जो कि ग्राम कचहरी की सचिव है वह यह भी कह रही है रिश्वत कहां नही लग रहा है, सचिव यहां तक सिस्टम पर ही रिश्वतखोरी का आरोप लगा रही है.

इस वीडियो में युवक यह भी कह रहा है कि आपको तो मानदेय भी मिलता है फिर भी रिश्वत क्यों. इंटरनेट के माध्यम से तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के मामले में डीडीसी शशि शेखर चौधरी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

इनपुट: न्यूज 18

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago