बिहार: नवादा में एक साथ 3 सहेलियों की संदिग्ध मौत, परिजन खामोश, पुलिस जांच में जुटी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

नवादा में तीन सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर अपनी जान दे दी है. मरनेवालों में से एक विवाहिता है, जबकि दो अविवाहिता हैं. तीनों की मौत के बाद परिजनों ने इनका अंतिम संस्कार कर दिया है. तीन लोगों की एक साथ मौत की सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं.

महुली गांव की घटना

तीन सहेलियों की मौत की यह घटना नगर थाना इलाके के महुली गांव की है. घटना नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव के चौहान टोला की है. मृतकों की पहचान महुली गांव निवासी रामेश्वर चौहान की 18 वर्षीय पत्नी रानी देवी, दाहू चौहान की 14 वर्षीय बच्ची कंचन कुमारी और लेखा चौहान की 13 वर्षीय बेटी आशा कुमारी के रूप में हुई है.

एक साथ सिलाई सीखने जाती थी

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों सहेली थी और सभी जगह एक साथ ही जाया करती थी. तीनों नकटी पुल के समीप एक साथ सिलाई सीखने भी जाती थी. 13 अगस्त की शाम को सभी गांव आयी और गांव में ही चुपचाप तीनों ने जहर खा लिया, जिसमें से रानी देवी और आशा कुमारी की उसी रात में ही मौत हो गई, वहीं कंचन कुमारी की बुधवार की सुबह मौत हुई.

किसी को कुछ भी जानकारी नहीं

तीनों ने आखिर जहर क्यों खाया और खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर किसी को कुछ भी जानकारी नहीं है. घटना के बाद सभी के परिजन भी हतप्रभ हैं. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है. कोई भी ग्रामीण इस मामले को लेकर बोलने को तैयार नहीं है.

पुलिस महकमा में भी हड़कंप

सामूहिक खुदकुशी की इस घटना से गांव के साथ ही पुलिस महकमा में भी हड़कंप मच गया है. पुलिस तक सूचना पहुंचने से पहले परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है, इसलिए परिवार के लोगो पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किस वजह से पूरे मामले को छुपाने की कोशिश की गयी है.

नगर थानाध्यक्ष को दिया जांच का निर्देश

इस मामले पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करेंगे. जो तथ्य सामने आएगी उस अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि मामले की जानकारी मिलने पर एसपी डा गौरव मंगला ने नगर थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

11 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

13 घंटे ago