बिहार में विपक्ष का नेता कौन! आज BJP विधानमंडल दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान संभव

बीजेपी को बिहार में सरकार से बाहर निकले कई दिन बीत गये हैं लेकिन अब तक नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान नहीं पाया है. ऐसे में आज बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक हो रही है. जिसमें पार्टी दोनों सदनों में अपने नेता के नाम पर मुहर लगाएगी. कयास यह लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी इन दोनों पदों को अपने पुराने और वरिष्ठ नेता को दायित्व देने पर विचार कर रही है. कई नाम पर लगातार चर्चा चल रही है.

23 अगस्त को विधानमंडल की बैठक:

जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में सारे विधायकों, विधान पार्षदों को शामिल होना है. इस बैठक में बीजेपी पार्टी की ओर से विधानसभा में नेता विपक्ष और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाम को चुनकर उनके नाम पर मुहर लगाई जाएगी.

विजय कुमार सिन्हा का नाम सबसे आगे : 

ऐसे में बीजेपी दूसरे नेता की तलाश में है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी विपक्ष के नेता के जरिए सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने का भी मन बनाए हुए हैं. बीजेपी को नजदीक से जानने वाले मानते हैं कि बीजेपी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को इस पद पर बैठा सकती है. वैसे, सिन्हा ने अभी तक विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि उनका हटना तय है.

कई नेताओं के नाम शामिल: 

वहीं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए नेताओं के नामों की लंबी फेहरिस्त बनी हुई है. इन नामों में वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा नेता का नाम भी शामिल है. इस चर्चा में नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, अमरेन्द्र प्रताप सिंह और नितिन नवीन का नाम भी शामिल है. वहीं यह कहा जा रहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि नितिन नवीन की छवि काम करने में काफी दमदार रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

9 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago