बिहार में खेला शुरू! BJP के खिलाफ JDU के पास 6 से ज्यादा ऑडियो रिकॉर्डिग

बिहार की राजधानी पटना में जदयू की अहम बैठक मुख्यमंत्री आवास पर शुरू हुई. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार के एनडीए से बाहर होने और महागठबंधन में शामिल होने की स्थिति में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा को ‘बेनकाब’ करने की योजना तैयार की है. सूत्रों ने कहा है कि जनता दल (युनाइटेड) के शीर्ष नेतृत्व के पास 6 से ज्यादा ऑडियो रिकॉर्डिग हैं, जिससे साबित होता है कि उसके विधायकों और मंत्रियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत करने के लिए बड़े-बड़े प्रस्ताव दिए गए थे.

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किस पार्टी और नेताओं ने जदयू के विधायकों को ऑफर दिए. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को अपने बयान के दौरान ‘चिराग मॉडल’ की ओर इशारा किया था, जिसका इस्तेमाल एक खास पार्टी ने नीतीश कुमार और जदयू को कमजोर करने के लिए किया था, जिसके चलते जदयू पिछले विधानसभा चुनाव में केवल 43 सीटें जीत सकी थी. ललन सिंह ने दावा किया कि उनके पास नीतीश कुमार और जदयू के खिलाफ रची जा रही साजिश का सबूत है. ‘चिराग मॉडल’ सिर्फ एक ट्रेलर था, वास्तविक फिल्म बेहद लंबी है.

बगावत भड़काने की कोशिश

कहा जा रहा है कि इन रिकार्डिंग से साबित होता है कि उसके विधायकों और मंत्रियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत करने के लिए बड़े-बड़े प्रस्ताव दिए गए थे. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किस पार्टी और नेताओं ने जदयू के विधायकों को ऑफर दिए.

सूत्रों ने कहा कि जदयू के पास 6 से अधिक कॉल रिकॉर्डिग है, जिसे विधायकों ने खुद रिकॉर्ड किया है. उन कॉल रिकॉर्डिग में एक खास पार्टी के नेताओं ने उन्हें करोड़ों रुपये के अलावा मंत्री बनाने का आकर्षक ऑफर दिया है. सूत्रों ने कहा, “नीतीश एक खास पार्टी का पदार्फाश करेंगे और देश को कड़ा संदेश देंगे कि उनकी सरकार का सफाया करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने अपने और अपनी पार्टी के खिलाफ हो रही साजिश की वजह से ही अपना फैसला बदला. उन्होंने जो कुछ भी किया वह अपनी पार्टी को बचाने के लिए किया.”

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

1 घंटा ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

8 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago