बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर, नीतीश कुमार कैबिनेट ने डीजल अनुदान 600 से बढ़ाकर 750 रुपये प्रति एकड़ किया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के किसानों को नीतीश कुमार सरकार ने तोहफा दिया है। किसानों को धान समेत खरीफ की फसल की सिंचाई के लिए मिलने वाले डीजल अनुदान की राशि 600 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 750 रुपये कर दी गई है। राज्य कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। सूबे के लाखों किसानों को इसका फायदा मिलेगा।

कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा कि डीजल की बढ़ी कीमत को देखते हुए प्रति लीटर अनुदान में राज्य सरकार ने 15 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले किसानों को ताकि किसानों को राहत मिले। मालूम हो कि अनियमित मानसून, सूखे और कम बारिश जैसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को डीजल अनुदान देने का निर्णय लिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इस मद में 29 करोड़ 95 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में मंजूर किए गए हैं।

सरकार किसानों को अब तक एक लीटर डीजल पर 60 रुपये अनुदान दे रही थी, अब इस राशि को बढ़ाकर 75 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। खरीफ फसलों के एक एकड़ की सिंचाई के लिए दस लीटर खपत के अनुमान के आधार पर किसान को प्रति एकड़ 750 रुपये दिये जाएंगे। अधिकतम आठ एकड़ तक की सिंचाई के लिए एक किसान को यह अनुदान मिलेगा।

ऑनलाइन प्राप्त आवेदन को अधिकतम दस दिनों के अंदर निष्पादित कर किसानों के बैंक खाते में अनुदान का भुगतान किया जाएगा। आवेदन के समय निबंधित पेट्रोल पंप विक्रेता से डीजल खरीद का कंप्यूटराइज्ड वाउचर किसानों द्वारा अपलोड किया जाएगा। किसान द्वारा खरीदे गये डीजल से वास्तविक रूप से सिंचाई हुई है या नहीं, इसकी स्थल जांच संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

9 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

9 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

11 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

11 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

11 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

11 घंटे ago