बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म: 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र, नीतीश बहुमत साबित करेंगे

पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ लेने के बाद अपने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कैबिनेट की पहली बैठक की है। कैबिनेट की बैठक में 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने आज ही शपथ ली थी। इसके बाद अपने कैबिनेट सहयोगी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ उन्होंने कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक में विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है। अब राज्यपाल को इससे संबंधित जानकारी भेज दी जाएगी। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा। इस सत्र के दौरान नीतीश कुमार अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे।

माना जा रहा है कि मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना दी गई है, उस मामले में अब इसी सत्र के दौरान चर्चा होगी। अविश्वास प्रस्ताव अगर पारित होता है तो स्पीकर की कुर्सी विजय कुमार सिन्हा को छोड़नी होगी।

हालांकि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए विजय कुमार सिन्हा अपने पद से पहले भी इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन इस विशेष सत्र के दौरान जहां एक तरफ सरकार बहुमत साबित करेगी तो वहीं दूसरी तरफ नए स्पीकर का चुनाव भी तय माना जा रहा है। वहीं 25 अगस्त को विधान परिषद का भी सत्र बुलाया गया। इस दिन विधान परिषद के नए सभापति का चुनाव होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

55 मिनट ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

7 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

9 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

18 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

19 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

22 घंटे ago