अमित शाह ने बिहार में सरकार गिरने से पहले नीतीश कुमार को फोन पर क्या कहा? ललन सिंह ने कर दिया खुलासा…

बिहार में सियासत गरमायी हुई है. पिछले दिनों बड़े उलटफेर के तहत जदयू ने एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन का साथ पकड़ लिया. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद पर रिकॉर्ड आठवीं बार शपथ लिया. वहीं जदयू के अचानक साथ छोड़ते ही भाजपा अब बिहार में विपक्षी पार्टी बन गयी. इधर इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार की बात देश के गृह मंत्री अमित शाह से हुइ थी. दोनों के बीच हुए बातचीत का खुलासा ललन सिंह ने किया है.

ललन सिंह ने अमित शाह के फोन को लेकर कहा… 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि भाजपा का साथ छोड़कर एनडीए से महागठबंधन में जाने के एक दिन पहले नीतीश कुमार के पास गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया था, ये बात बिल्कुल सही है. बताया कि अमित शाह ने गठबंधन टूटने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन आया था.

गठबंधन में हो रही उथलपुथल को लेकर हुई थी बात

ललन सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच गठबंधन में हो रही उथलपुथल को लेकर बात हुई थी. नीतीश कुमार ने गृह मंत्री को बताया कि अभी जदयू के विधायकों से बात हो रही है. इस दौरान बिना नाम लिये ललन सिंह ने आरसीपी सिंह पर निशाना साधा.

नीतीश कुमार ने सांसद-विधायकों के आक्रोश को लेकर कहा

ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने अमित शाह को फोन पर यह भी बताया कि वर्ष 2018 में हमने ही एक व्यक्ति को बातचीत के लिए बीच में रखा. लेकिन उन्होंने क्या-क्या किया जो पार्टी के सांसदों और विधायकों में काफी आक्रोश है. इसलिए हमने अभी पार्टी के विधायक-सांसदों को बुलाया है. उन्हें सुनकर ही कोई फैसला लेंगे. ये सभी बातें ललन सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में कही.

सुशील मोदी का बयान

गौरतलब है कि अमित शाह से फोन पर नीतीश कुमार से बात होने के मामले को भाजपा सांसद सुशील मोदी ने अलग तरीके से सामने रखा था. उन्होंने कहा था कि अमित शाह ने जब नीतीश कुमार से यह पूछा कि बिहार में गठबंधन सही तो चल रहा है तो सीएम ने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी. भाजपा सांसद के अनुसार, नीतीश कुमार ने ललन सिंह के बयान देने वाले अंदाज की तुलना गिरिराज सिंह से की थी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

1 घंटा ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago