नीतीश-तेजस्वी सरकार का कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 11.30 बजे शपथ ग्रहण, संभावित मंत्रियों को कभी भी जा सकता है फोन

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार के फार्मूले पर मुहर लग गई है. अब यह साफ हो गया है कि किसके हिस्से में कितने मंत्री पद आएंगे. महागठबंधन की सभी पार्टियां सहमत हो गई है. कल यानी मंगलवार को CM नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. राजभवन में गवर्नर फागू चौहान मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. मंगलवार की सुबह 11.30 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा. किस पार्टी से कौन मंत्री बनेगा. यह तय हो गया. बताया जा रहा है कि संभावित मंत्रियों को कभी भी पार्टी की ओर फोन जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार नीतीश-तेजस्वी सरकार में मंगलवार को 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है.

अभी तक जो बाते सामने आ रही है उसके मुताबिक नीतीश-तेजस्वी सरकार में 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. जिसमें सबसे ज्यादा 16 आरजेडी के, जेडीयू के 13, कांग्रेस के 3 और हम के एक और एक निर्दलीय सुमित सिंह को नीतीश कुमार शपथ दिला सकते हैं. कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि अभी उनके दो मंत्री शपथ लेंगे बाकी एक मंत्री बाद में शपथ लेंगे. वहीं वाम दल सरकार को बाहर से समर्थन कर रही है. वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी. इससे पहले उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली में सहयोगी दलों के बड़े नेताओं से मिलकर आपसी सहमति बना ली है. शनिवार की देर शाम तेजस्वी पटना लौटे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बैठक के बाद नीतीश ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार का मन बनाया है.

बताया जा रहा है कि आरजेडी के पास वो सभी मंत्रालय होंगे जो बीजेपी के पास थे. साथ ही जेडीयू के पास वही सारे विभाग होंगे जो एनडीए की सरकार में जेडीयू के पास थे. इसका मतलब हुआ कि जेडीयू गृह विभाग अपने पास ही रखेगी. वहीं स्पीकर का पद आरजेडी के खाते में जा सकता है. अब सवाल यह है कि इस गठबंधन में जो नए घटक दल हैं, कांग्रेस-लेफ्ट, उनकी भूमिका क्या होगी? नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता के मुताबिक़ आरजेडी अपने कोटे से मंत्रालय कांग्रेस और लेफ्ट को देगी. वहीं जेडीयू अपने कोटे से मंत्री पद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चे को देगी. जेडीयू अपने कोटे से एक मंत्री पद जीतन राम मांझी की हम पार्टी को देने जा रही है. वहीं आरजेडी कांग्रेस को तीन मंत्री पद देने जा रही है और कांग्रेस के आलाकमान इस पर राजी हो चुके हैं.

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी फाइनल स्टेज में है. सभी दलों में शीर्ष स्तर पर चर्चा लगभग पूरी कर ली गई है. उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली में सहयोगी दलों के बड़े नेताओं से मिलकर आपसी सहमति बना ली है. शनिवार की देर शाम तेजस्वी पटना लौटे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बैठक के बाद नीतीश ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार का मन बनाया है. महागठबंधन में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, हम, सीपीआई और सीपीएम कुल सात पार्टियां हैं. इसमें वाम दल सरकार में शामिल नहीं हो रही. जबकि लेफ्ट पार्टी सरकार को बाहर से समर्थन कर रही है.

आरजेडी से ये नेता बन सकते हैं मंत्री

तेज प्रताप यादव, कुमार सर्वजीत, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, आलोक कुमार मेहता, अवध बिहारी चौधरी (स्पीकर), ललित यादव, अनीता देवी, जितेंद्र राय, अनिल साहनी, चंद्रशेखर, भाई बीरेंद्र, भारत भूषण मंडल, शाहनवाज, वीना सिंह, राजविजय साहू, सुरेंद्र राम, सुनील सिंह, केदार सिंह, बच्चा पांडे, राहुल तिवारी, कार्तिक कुमार या सौरभ कुमार

जेडीयू कोटे से ये नेता बन सकते हैं मंत्री

बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, संजय कुमार झा, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान और अशोक चौधरी का मंत्री बनना लगभग तय है. वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम से मांझी के बेटे संतोष सुमन मंत्री बन सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

12 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

13 घंटे ago