पटना में CM  नीतीश कुमार से मिलेंगे तेलंगाना के CM केसीआर, समस्तीपुर के शहीद अमन के परिजनों को करेंगे सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) से बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के खास राजनीतिक निहितार्थ हैं। एनडीए गठबंधन से नीतीश कुमार के अलग होने के बाद हो रही इस मुलाकात पर सियासी गलियारे में खब चर्चा है। विपक्ष की एकजुटता का स्वर मुखर हो रहा। केसीआर लगातार एनडीए के विरुद्ध विपक्ष की एकजुटता की बात करते रहे हैं। कई राज्यों में वह जा चुके हैं।

इसी वर्ष जनवरी में तेजस्वी यादव हैदराबाद जाकर केसीआर से मिल चुके हैं। तब वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। उस मुलाकात के दौरान तेजस्वी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से केसीआर की बात भी कराई थी। अब जब बिहार में महागठबंधन की सरकार है तो केसीआर के बिहार दौरे को राजनीतिक दृष्टि से विशेष महत्व दिया जा रहा है। दोपहर के भोजन पर केसीआर की नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात होगी। उस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई महत्वपूर्ण नेता भी मौजूद रहेंगे।

पूर्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कह चुके हैं कि विपक्ष की राष्ट्रव्यापी एकता के लिए वह अपना समय देने को तैयार हैं। हाल के दिनों में यह पहली मौका है जब विपक्ष की एकता के लिए दक्षिण भारत के किसी राज्य का मु्ख्यमंत्री पटना पहुंच रहा। पिछले माह केसीआर इस वजह से चर्चा में रहे थे कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक का बहिष्कर किया था। यह संयोग था कि नीतीश कुमार भी उस बैठक मे नहीं गए थे।

शहीद सेना के जवानों के परिजनों को सम्मानित करेंगे :

अपने बिहार दौरे के क्रम में केसीआर का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 2020 में लद्दाख की गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में बलिदान हुए सेना के जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाना भी है। उक्त संघर्ष में 20 जवान बलिदान हुए थे, जिनमें पांच बिहार के थे। बिहार रेजिमेंट की सोलहवीं बटालियन के इन जवानों में पटना के बिहटा प्रखंड स्थित तारानगर के हवलदार सुनील कुमार, भोजपुर के रहने वाले सिपाही चंदन कुमार, सहरसा के कुंदन कुमार, समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर के सुल्तानपुर के रहने वाले अमन कुमार और वैशाली के जयकुमार सिंह शामिल हैं। इनके परिजनों को तेलंगाना सरकार की तरफ से दस-दस लाख रुपये दिए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

20 घंटे ago