शपथ ग्रहण के 3 घंटे बाद ही होगी नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला

अब से कुछ ही देर बाद नीतीश कुमार बिहार में आठवीं बार सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. इसको लेकर पटना के राजभवन में तैयारियां अंतिम चरण में है. महागठबंधन में शामिल होने के बाद सीएम नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे.

एक तरफ जहां महागठबंधन की सरकार में मंत्रियों के नाम और उनके विभागों के बंटवारे को लेकर पटना स्थित जेडीयू ऑफिस समेत राबड़ी आवास में हलचल तेज है तो वहीं दूसरी और शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद बिहार कैबिनेट की बैठक भी बुला ली गई है.

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दोपहर के 2 बजे होने वाले शपथ समारोह के महज 3 घंटे बाद यानी शाम के 5 बजे बिहार में नई सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक होगी. शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है जो कि मुख्य सचिवालय में होगी. इसी बैठक में बिहार में विधानसभा का सत्र बुलाए जाने का भी निर्णय लिया जा सकता है.

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ बुधवार को कौन-कौन से चेहरे मंत्री पद की शपथ लेते हैं, इस पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

10 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

13 घंटे ago