बिहार में होगी बंपर बहाली, 20 लाख से 20 भी कम नहीं होगी नौकरी – शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर का बड़ा बयान

शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने रविवार को कहा कि बिहार में 20 लाख से 20 भी कम नौकरियां नहीं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो घोषणा की है उसे जरूर पूरा करेंगे। अकेले शिक्षा विभाग साढ़े तीन लाख नौकरी देगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों को ही नौकरी मिलेगी, चीन और पाकिस्तान से नौकरी लेने लोग नहीं आयेंगे।

सातवें चरण की शिक्षक बहाली कब आरंभ करेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि धैर्य रखें जल्द करेंगे शिक्षकों की बहाली। बिहार में अच्छी तरह से परीक्षाएं ली जाएंगी और क्वालिटी वाले टीचर नियुक्त होंगे। कहा कि वह दिन दूर नहीं जब गांधी मैदान में अद्भुत नजारा होगा। लाखों लोगों को नियुक्ति पत्र यहां बांटे जाएंगे। कहा कि बिहार में शिक्षा में सुधार की जरूरत है। आधारभूत संरचना से लेकर गुणवत्ता से युक्त शिक्षकों की बहाली पर जोर दिया जाएगा।

शिक्षक बच्चों का ध्यान रखें, विभाग उनका ख्याल रखेगा

शिक्षा मंत्री से रविवार को विभिन्न शिक्षक संघों से जुड़े नेताओं व शिक्षकों ने बड़ी संख्या में मुलाकात की। उनके आवास पर मिलने वालों का बड़ा हुजूम उमड़ा। इस दौरान शिक्षा मंत्री को लोगों ने कलम व किताबों का उपहार दिया। मौके पर मंत्री ने शिक्षक संगठनों से कहा कि राज्य के शिक्षक विद्यार्थियों पर समुचित ध्यान दें। उन्हें शिक्षादान में अपना शत प्रतिशत दें, उनकी समस्याओं का पूरा ख्याल शिक्षा विभाग रखेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

29 मिनट ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

10 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

10 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

13 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

16 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

19 घंटे ago