बिहार: 2 मुंह और 3 आंख वाले बछड़े का हुआ जन्म, भोलेनाथ का आशीर्वाद मानकर भजन कीर्तन करने लगे लोग

बिहार के खगड़िया में परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत के अररिया गांव के पशुपालक हरिलाल यादव की गाय ने दो मुंह और तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया. इसकी सूचना जब लोगों तक पहुंची तो बछड़े को देखने वालों की भीड़ लग गई. यहां लोग इसे आस्था की नजर से देखते हुए बछड़े को दूध पिलाकर पूजा पाठ करते देखे जा रहे हैं. वहीं पशुपालक द्वारा भजन कीर्तन का अभी आयोजन किया गया.

बछड़े को देखने जुटने लगे लोगः

दो मुंह का बछड़ा होने के बाद पशुपालक और उनका परिवार आश्चर्यचकित है. फिलहाल गाय और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. इस अजीबो-गरीब बछड़े को देखने के लिए जिले के विभन्न गांव के लोग पहुंच रहे हैं. वहीं पशुपालक ने बताया कि यह गाय का पहला बच्चा था. बछड़े के जन्म के बाद अभी उनका परिवार गाय की सेवा और उसे गुड़ आदि खिलाने में जुटा है.

बछड़े की हुई मौतः

कई ग्रामीण लोग इस बछड़े को भगवान शिव का अवतार मानकर गीत नाद के साथ धूप, अगरबत्ती, प्रसाद, चढ़ावा भी चढा रहे थे. शिव मन्दिर प्रांगण में बछड़े को रखा गया था. आज सुबह बछड़े की मौत हो गयी, जिसके बाद उसके शव का क्या किया जाये ग्रामीण इस पर मंथन कर रहे हैं.

पशु चिकित्सक के अनुसार गाय के इस तरह से जेनेटिक बदलाव के साथ बछड़े को जन्‍म देने के पीछे जीनोम में बदलाव जिम्‍मेदार है. पशुओं में म्‍यूटेशन के लिए उनके आंतरिक और बाहरी माहौल जिम्‍मेदार होते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह म्‍यूटेशन क्रॉसब्रीडिंग के दौरान भी हो सकते हैं. लेकिन गांव के लोग आस्था से जोड़कर बछड़ा को पूजा अर्चना कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

3 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

4 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

6 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

11 घंटे ago