बिहार में उदयातिथि में रक्षाबंधन 12 को मनाया जाएगा, सावन पूर्णिमा आज

सावन पूर्णिमा गुरुवार सुबह 9.35 बजे से शुरू हो रही है। हालांकि भद्रा काल रहने के चलते ज्यादातर लोग राखी का त्योहार शुक्रवार यानी 12 अगस्त को मनाएंगे। मिथिला और बनारस पंचांग के जानकार रक्षाबंधन उदयातिथि 12 अगस्त शुक्रवार को ही मनाने को लेकर एकमत हैं।

जानकार कहते हैं कि मिथिला पंचांग के अनुसार गुरुवार 11 अगस्त सुबह 9.42 बजे से पूर्णिमा चढ़ने के साथ ही भद्रा शुरू हो रहा है, जो रात 8.25 बजे समाप्त होगा। भद्रा काल में रक्षा सूत्र नहीं बांधा जा सकता है। इसलिए उदयातिथि में राखी बांधना ज्यादा शुभ है। ज्योतिषी के अनुसार सूर्य जब कर्क राशि में होते हैं तो भद्रा का पृथ्वी पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसलिए भद्रा में शुभ कार्य वर्जित है।

बहनें दोपहर तक बांधेंगी राखी:

रक्षाबंधन का सबसे बढ़िया मुहूर्त 12 अगस्त को सूर्योदय से लेकर सुबह 7.24 बजे तक है। ऐसे 10.16 बजे तक राखी का बढ़िया मुहूर्त हैं। इसके बाद 11.54 बजे से दोपहर 1.32 बजे दोपहर तक राखी बंधवाना ज्यादा शुभ है। पंडित राकेश झा निर्णय सिंधु ग्रंथ का हवाला देते हुए कहते हैं कि यदि दिन में शुभता मिल रही हो तो रात के शुभ मुहूर्त का उपयोग नहीं करना चाहिए। शुक्रवार 12 अगस्त को सूर्योदय के बाद शुभता मिल रही है।

स्कूलों की छुट्टी अब 11 की बजाय 12 को 

समस्तीपुर के स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी भी अब 12 अगस्त को होगी। निजीस्कूलों ने भी 12 अगस्त को ही रक्षाबंधन की छुट्टी की घोषणा की है। ज्ञात हो कि स्कूलों ने पहले 11 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी की घोषणा की थी।

 

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago