बिहार में 10709 पदों पर जल्द होगी ANM की बहाली, 1 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के तहत ऑग्ज़ीलियरी नर्स मिडवाइफरी (ANM) के 10709 पदों पर निकाली गई वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 1 सितंबर 2022 है. आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. एएनएम की 10709 सीटों में जनरल के 3539 सीटें हैं.

 क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता: 

उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एएनएम का कोर्स किया हुआ होना चाहिए और अभ्यर्थी का बिहार नर्सिंग एसोसिएशन में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है. वहीं, बिहार के सरकारी अस्पतालों में संविदा के आधार पर कार्य कर रहे उम्मीदवार- 25 अंक (प्रति वर्ष के लिए 5 अंक और अधिकतम 25 अंक). किसी वर्ष के अंश के लिए कार्य दिवसों की संख्या में 5 से गुणा करने के बाद 365 से भाग देकर प्राप्त आनुपातिक अंक जोड़ा जाएगा.

क्या है आवेदन की आयु सीमाः

उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2021 को कम से कम 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा जनरल कैटेगरी के लिए 40 साल, पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग 40 साल एससी और एसटी के लिए 42 साल होनी चाहिए. इसके साथ ही वैसे व्यक्ति जो 1 अगस्त 2015 में इस विज्ञापन में निर्धारित योग्यता पूरी कर चुके थे और विज्ञापन प्रकाशित ना होने के कारण आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें category wise अधिकतम आयु सीमा में 6 साल की छूट दी जाएगी.

क्या होगा वेतनमानः 

बिहार में एएनएम का वेतनमान 5200-20200 और ग्रेड पे 2400 है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से निकाली गई इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी. बिहार एएनएम भर्ती 2022 आवेदन फीस सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/इडब्लूएस- 200 रुपये, एससी और एसटी- 50 रुपये और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए- 200 रुपये है.

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

9 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

10 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

11 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

11 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

11 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

12 घंटे ago