National

समस्तीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, विरोध में लोगों ने मुसरीघरारी-हाजीपुर मुख्य पथ किया जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के विरोध में मंगलवार सुबह से लोगों ने मुसरीघरारी-हाजीपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

बताया गया है कि विक्रमपुर गांव के रवि पोद्दार 35 वर्ष नामक युवक सड़क हादसे में गत 10 अगस्त को घायल हो गया था। जिसका उपचार पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार देर रात पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा लोग आक्रोशित हो गए और विक्रमपुर के पास शव रखकर जाम कर दिया। समाचार प्रेषण तक जाम लगा हुआ था। प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर जापान में यौन उत्पीड़न का आरोप, जापान पुलिस ने हिरासत में लेकर एशियन पैरा गेम्स में बिना खेले वापस भेजा

जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…

1 सेकंड ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

4 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago