बिहारः बंद होगी 12 लाख किसानों की पीएम सम्मान राशि, जानें क्या है वजह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को पीएम सम्मान योजना की किस्त नहीं मिलेगी। केन्द्र सरकार ने एक अप्रैल से यह व्यवस्था लागू कर दी कि जिन किसानों का खाता आधार और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से लिंक नहीं होगा, उन्हें अब राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। राज्य में ऐसे किसानों की संख्या 12 लाख 29 हजार 800 है।

इसके अलावा 94 हजार 799 किसानों के आवेदन और आधार के नाम में अंतर है। इन दोनों तरह के किसान अगर भुगतान के पहले इसे दुरुस्त नहीं किये तो उनका भुगतान बंद हो जाएगा। किसानों की यह संख्या ई केवाइसी के कारण वंचितों से अलग है।

राज्य के किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का भुगतान इसी महीने होने वाला है। ऐसे में किसानों के खाते की गड़बड़ी जल्द दूर हो जाए, इसके लिए कृषि विभाग ने अपने स्तर से प्रयास तेज कर दिया है। योजना के नोडल अधिकारी और संयुक्त कृषि निदेशक डीपी त्रिपाठी ने बताया कि जिन किसानों का यह मामला है, उनकी सूची जिले के अधिकारियों को भेज दी गई है।

अपने खाते को आधार के साथ एनपीसीआई से लिंक करा लें किसान

साथ ही, उनसे कहा गया है कि कृषि समन्वयक और सलाहकारों को लगाकर किसानों की समस्या का निराकरण जल्द करा दें, ताकि किसानों का भुगतान रुके नहीं। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि बैंक में जाकर आवेदन दें और अपने खाते को आधार के साथ एनपीसीआई से लिंक करा लें। यह काम बैंक के अधिकारी करेंगे, लेकिन आवेदन उन्हें देना होगा।

आधार कार्ड पर आधारित भुगतान

नये वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भुगतान अब आधार आधरित ही होगा। इसी के साथ किसानों को अपने खाते को एनपीसीआई से भी जोड़ना होगा। यह काम तो बैंक करेंगे लेकिन इसके लिए किसानों को बैंक की शाखा में खुद जाकर अनुरोध करना होगा। यह नई व्यवस्था एक अप्रैल से पूरे देश में लागू हो गई।

ऐसे कर सकेंगे दुरुस्त

जिन किसानों के आधार व आवेदन के नाम में अंतर है, वह खुद मोबाइल से इसे दुरुस्त कर सकते हैं। पीएम किसान पोर्टल पर जाने के बाद अगर कहता है कि आधार वेरिफायड नहीं है तो समझ जाएं कि नाम में अंतर है। नाम हर हाल में दोनों जगह अंग्रेजी में हो। स्पेलिंग में भी अंतर नहीं होना चाहिए। इसके लिए पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू करते ही कैप्चा आएगा, जिसे डाल नाम दुरुस्त कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago