बिहार के CM की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा जाने की अटकलों पर खुद नीतीश कुमार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

बिहार में पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जाने की अटकलें लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि सीएम केंद्र में भूमिका निभाना चाहते हैं। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री का पद खाली होने वाला है। अब खुद सीएम नीतीश ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि मीडिया में कुछ भी बात आती रहती है। हम भी देखकर आश्चर्यचकित होते हैं।

दरअसल, इन अटकलों की शुरुआत तब हुई थी जब खुद सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने की इच्छा व्यक्त की थी। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया था जब उपराष्ट्रपति पद कुछ दिनों में खाली होने वाला है। इससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया था और माना जा रहा था कि नीतीश को अगला उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है।

राज्यसभा के सदस्य बनने पर सीएम नीतीश ने पत्रकारों से कहा था कि मुझे राज्यसभा जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन अभी के लिए, मेरे पास मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियां हैं। मैं 16 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहा हूं, तो मुझे नहीं पता…।” सीएम अबतक बिहार विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।

एनडीए जीतेगी विधान परिषद चुनाव

मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार विजयी होंगे। मुझे पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को वे बोचहां विधानसभा उपचुनाव का प्रचार करने के लिए जाएंगे। मीडिया से यह बातें सीएम ने विधान परिषद चुनाव में सदर प्रखंड कार्यालय में अपना वोट देने के बाद कहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

29 मिनट ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

47 मिनट ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

1 घंटा ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

1 घंटा ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

2 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

2 घंटे ago