शिवहर में घोड़े पर बैठकर बिजली बिल वसूलने वाले फ्रेंचाइजी के कर्मी अभिजीत तिवारी को कार्यमुक्त किया जाएगा। विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्यपालक अभियंता ने इस संबंध में विभाग को रिपोर्ट भेजी है। फ्रेंचाइजी कर्मी अभिजीत तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने पेट्रोल महंगा होने के कारण बाइक के बदले घोड़े पर बैठकर बिजली वसूलने की बात कही थी। वह विशुनपुर किशुनदेव गांव का निवासी है और जाफरपुर में फ्रेंचाइजी के रूप में बिजली बिल वसूलता है।
कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी थी। उसे कार्यमुक्त किया जाएगा। उसने सोची-समझी साजिश के तहत या किसी के उकसावे में आकर घोड़े पर बैठकर बिजली बिल बसूली का नाटक किया था। यह साजिशपूर्ण कार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग का इससे कोई लेना देना नहीं है। उसने सुर्खियों में आने के लिए ऐसा किया।
बता दें कि पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बिजली विभाग का एक कर्मचारी घोड़े पर बैठकर बिल की वसूली करते हुए दिख रहा था। कर्मचारी अभिजीत का कहना था कि पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से बाइक चलाना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से मैं घोड़े पर बैठकर बिल की वसूली कर रहा हूं। किसी ने उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था जो काफी वायरल हुआ।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…