बिहार में अब थाने से गायब रहने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं है. पुलिस मुख्यालय इस मामले में काफी सख्त हो गया है. इसी कड़ी में एटीएस के एडीजी रवींद्र शंकरण मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस गश्ती का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन थानेदार ड्यूटी की जगह आराम फरमा रहे थे. ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी पुलिसवाले ड्यूटी छोड़कर आराम करते दिखे. पुलिसवालों की यह हरकत देख एडीजी काफी नाराज हो गए. यहां तक कि थानों में जिन संतरियों की ड्यूटी लगाई गई थी, वे गायब थे.
हालत यह थी कि जिले के आला अफसर रात से लेकर सुबह 4 बजे तक ऑन-रोड थे, वहीं पुलिसवाले सुस्त. एडीजी रवींद्र शंकरण ने जिम्मेदार पुलिसवालों की इस हरकत पर संज्ञान लिया और थानों में पहुंचकर पुलिस कार्रवाई और थाने का रिकॉर्ड का हाल देखा. एडीजी ने बिहार पुलिस के इन लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश एसएसपी को दिया.
औचक निरीक्षण में पहुंचे थे एडीजी
एडीजी ने एसएसपी को भी शहर और गांवों में पुलिस गश्ती की मॉनिटरिंग करने को कहा है. इधर एसएसपी जयंतकांत ने 12 थानों और ओपी में तैनात 37 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. एसएसपी ने बताया कि कि शनिवार की रात सूबे के सभी जिलों में पुलिस गश्त और ड्यूटी का जायजा लेने के लिए पटना मुख्यालय से डीजीपी से लेकर एडीजी और आईजी तक निकले थे. इसी क्रम में एडीजी एटीएस मुजफ्फरपुर आए हुए थे.
थाना और निलंबित पुलिसकर्मी
गायघाट थाना से 4 कटरा से 5, पानापुर ओपी (मीनापुर) से 2, बेनीबाद ओपी से 1, मुशहरी से 2, मीनापुर से 2, ब्रह्मपुरा से 3, काजी मोहम्मदपुर थाना से 3, कांटी से 7, मोतीपुर थाना से 4, कथैया से 1, तुर्की से 3 पुलिसवाले सस्पेंड किए गए हैं.
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…