बिहार पुलिस का सिपाही ले रहा था 4.5 लाख रुपये की रिश्वत, पर ऐन मौके पर हो गया खेला

बिहार में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सरकारी अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. निगरानी विभाग ने ऐसे ही एक भ्रष्‍ट पुलिस जवान को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो की टीम ने छापा मारकर पुलिस जवान को घूस लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी जवान के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने एक टीम गठित कर इस अभियान को अंजाम दिया. आरोपी पुलिस जवान को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है. बता दें कि हाल फिलहाल बिहार के कई आलाधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे जा चुके हैं. आय से अधिक संपत्ति की सूचना के बाद ये छापे मारे गए हैं.

लगातार कार्रवाई के बाद में भी घूसखोर और भ्रष्‍ट सरकारी कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला पटना से जुड़ा है. पटना जिला पुलिस बल की परिवहन शाखा में कार्यरत सिपाही मुंशी दीपक कुमार सिंह के खिलाफ निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी. विभाग ने पहले मामले की पुष्‍टि की और उसके बाद एक टीम का गठन किया गया. इस टीम ने गुरुवार को छापा मारकर दीपक कुमार सिंह को 4 लाख 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया. इस पूरे अभियान को पटना के आर ब्‍लॉक के पास अंजाम दिया गया. तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी दीपक को जेल भेज दिया गया.

पटना जिला पुलिस में कार्यरत दीपक कुमार सिंह के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग निवासी अमरजीत कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दी थी. अमरजीत का आरोप था कि उनकी कंपनी क्‍लासिक ट्रैवल्‍स का 35 लाख रुपये का बिल पास करने और कंपनी का 31 मार्च 2023 तक नीवनीकरण करने के एवज में दीपक कुमार ने 4.50 लाख रुपये का घूस मांगा है. शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने इसका सत्‍यापन कराया. मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी दीपक खुद और वरिष्‍ठ अधिकारियों के लिए साढ़े चार रुपये की मांग की है. घूस मांगने के ठोस प्रमाण मिलने के बाद निगरानी ब्‍यूरो ने मामला दर्ज किया था.

प्रमाण मिलने के बाद टीम का गठन

दीपक कुमार द्वारा घूस मांगने के ठोस प्रमाण मिलने के बाद निगरानी ब्‍यूरो की ओर से टीम का गठन किया गया. दीपक कुमार सिंह को आर ब्लॉक पटना के पास से चार लाख 50 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. अब निगरानी विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

2 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

2 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

3 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

3 घंटे ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

4 घंटे ago