बिहार: अब मनमाने तरीके से किराया नहीं ले पाएंगे निजी एंबुलेंस संचालक, स्वास्थ्य विभाग जल्द तय करेगी भाड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में निजी एंबुलेंसों के किराए का निर्धारण किया जाएगा। निजी एंबुलेंस संचालक मरीजों से मनमाने तरीके से भाड़ा वसूल नहीं कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग राज्य में सामान्य दिनों में भी मरीजों के जीवन रक्षा हेतु एंबुलेंस सेवा को सुदृढ़ व सुगम बनाने को लेकर कार्य कर रहा है। विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निजी एंबुलेंसों के भाड़ा निर्धारण को लेकर जल्द ही पहल की जाएगी।

परिवहन विभाग के साथ मिलकर होगा भाड़ा का निर्धारण

स्वास्थ्य विभाग निजी एंबुलेंसों व परिवहन विभाग के सहयोग से भाड़ा निर्धारण करेगा। कोरोना काल में मरीजों को घर से नजदीकी अस्पताल तक आने-जाने अथवा किसी बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किए जाने के बाद मरीजों को ले जाने से संबंधित कार्यों के लिए निजी एंबुलेंस का भाड़ा निर्धारण किया जा चुका है।

यह व्यवस्था कोरोना महामारी जैसी आपदा को देखते हुए की गयी थी तब, किलोमीटर एवं एंबुलेंस के प्रकार को आधार पर बनाकर भाड़ा तय किया गया था। हालांकि, कोरोना संकट के कम होते ही यह व्यवस्था निष्प्रभावी हो चुकी है। ऐसे में, विभाग एक बार फिर इसको लेकर पहल शुरू करने जा रहा है।

सरकारी एंबुलेंस नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही

बिहार में सरकारी एंबुलेंस सेवा 102 का लाभ नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे सबके लिए नि:शुल्क कर दिया गया है। शर्त यह है कि मरीज को इस सेवा का लाभ तभी मिल पाएगा, जब वे किसी सरकारी अस्पताल में भर्ती होने जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी सिविल सर्जन को पहले निर्देश दिया गया है। सरकार के इस फैसले से गरीब मरीजों को काफी सुविधा हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

22 मिनट ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

36 मिनट ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

50 मिनट ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

60 मिनट ago

भाजपा MLA राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत, गैर इरादतन ह’त्या केस में मिली थी सजा

बिहार की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को दिल्ली उच्च…

5 घंटे ago

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…

7 घंटे ago