मैट्रिक में एक या दो विषयों में फेल छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आज से करे आवेदन, चेक करें प्रोसेस

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 2 अप्रैल से शुरू की जाएगी. इस संबंध में बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा की है. ऑफिशियल नोटिस में बताया गया है कि कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर 2 अप्रैल 2022 से एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होगा. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2022 है.

बता दें कि मैट्रिक कंपार्टमेंटल-कम-स्पेशल एग्जाम का आयोजन अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में किया जाना है. उम्मीदवार को अपने स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म भरवाना होगा. ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से संबंधित विद्यालय के प्रधान कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स के फॉर्म भरेंगे.

इन स्टेप से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन 

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, secondary.biharboardonline.com पर विजिट करना होगा. इसके बाद, यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करना होगा. अब एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सारी डिटेल्स भरनी होगी. इसके बाद, स्टूडेंट का सत्यापन किया जाएगा. अब कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इसके बाद पेमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा. वेरिफिकेशन के बाद स्टूडेंट लिस्ट / भरा हुआ फॉर्म स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. अब सबमिट करके लॉगआउट कर सकेंगे.

ये स्टूडेंट्स कंपार्टमेंटल परीक्षा में ले सकेंगे हिस्सा 

वैसे स्टूडेंट्स, जो मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे और एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा में भाग ले सकेंगे. इसके लिए संबंधित स्कूलों के प्रधानों के द्वारा आवेदन फॉर्म भरा जाएगा. इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लॉगइन कर सकते हैं.

असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर, 0612-2232074, 2232257, 2232239 aue 2230051 पर कॉल करके संपर्क किया जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

11 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

21 घंटे ago