National

समस्तीपुर मंडल : आज 8 साल बाद भारत-नेपाल रेलखंड पर दौड़ेगी ट्रेन, दाेनाें PM आज करेंगे शुभारंभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आज से भारत और नेपाल के बीच आठ वर्षों से बंद पड़ी रेल सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। दोपहर 12:20 बजे भारत के पीएम नरेंद्र मोदी व नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा दिल्ली के हैदराबाद हाउस से रेल परिचालन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। समस्तीपुर मंडल के जयनगर से कुर्था वाया जनकपुर (34.9 किमी) रेलखंड पर स्थित सभी स्टेशन व हॉल्ट सजधज कर तैयार हैं।

जयनगर व नेपाल के नागरिक उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेल का परिचालन शुरू होते ही नैरो गेज पर ट्रेन परिचालन वाली स्थिति में भी बदलाव आ जाएगा। ट्रेन परिचालन शुरू होते ही दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते में भी मजबूती आएगी। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन संबंधी पूरी तैयारी कर ली गई है।

जयनगर स्थित नेपाली स्टेशन पर 5-5 बोगी वाली दो ट्रेन सजधज कर तैयार है। दिल्ली के हैदराबाद हाउस से जैसे ही दोनों देशों के पीएम ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद ट्रेन भारत से नेपाल के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इधर, आम यात्रियों के लिए 3 अप्रैल यानी कल से टिकट कटना शुरू हो जाएगा।

टेलीग्राम पर हमसे जुड़े 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

9 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

20 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

20 घंटे ago