Categories: Article

…काश छोटे ही रहते…काश यहीं कुछ कर लेते…काश गांव में ही बस जाते! छठ खत्म होते ही नम आंखों के साथ लौट चले परदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सुबह के 8 बज रहे थे, मेरे बॉस का फोन आया। मुझे मानो सांप सूंघ गया हो..मैं समझ गया था कि बुलावा आ गया है। 2 घंटा पहले ही छठ घाट से सुबह का अरघ देकर लौटा था। मैने फोन उठाया गुड मॉर्निंग कहा तो उधर से जवाब आया हां भई अब तो छठ खत्म कल वापस आ जाना। मैने हां कहा तो फोन कट गया..3 दिन पहले नहाय खाय के दिन घर आया ही था।

पूजा में व्यस्तता के कारण ना तो परिवार के लोगों से ठीक से बातचीत कर पाया था ना दोस्तो से मिल पाया था। मैं सोचने लगा कि समय कितना जल्दी बीत गया पता ही नही चला। छठ पूजा के उत्साह में यह भूल बैठा था कि हमारे घर से हजारों किलोमीटर दूर कोई बैठा है जो उंगली पर हमको नचाता रहता है। पहले जब कोलकाता में रहता था तो हमारे बहुत सारे परिचित सैकड़ों किलोमीटर दूर लोकल ट्रेन से ऑफिस आते थे और शाम को फिर घर लौट भी जाते थे।  पहले लगता था ये लोग बहुत कंजूस हैं। यहां भी रूम लेकर रह सकते थे।

लेकिन अब लग रहा है वो सही थे, अब लग रहा कि वो कम से कम अपने परिवार से मिल पाते थे। काश हमारे यहां भी ऐसी व्यवस्था होती। हमलोग रोज लोकल ट्रेन से पटना जाते वहां किसी ऑफिस, किसी फैक्ट्री में 10–15 हजार का जॉब करते और शाम को फिर वापस अपने घर आते और परिवार के लोगों के साथ सुकून से खाना खाते। होली, दीपावली,रछठ सभी त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाते। लेकिन ये ख्वाब मात्र ही था यहां राज्यरानी या इंटरसिटी पटना के लिए निकलती है तो कभी सिमरिया पुल से पहले घंटो रोक देती है तो कभी फतुआ के बाद और एम्प्लॉयमेंट की बात तो छोड़ ही दीजिए।

एम्प्लॉयमेंट के नाम पर ट्रेन में भर कर बाहर जाने के अलावा कुछ नही है हमारे पास। खैर ख्वाब से उठकर बैग पैक कर लिया मम्मी ठेकुआ, पिरिकिया वैगरह प्रसाद दे दी। शाम को गाय के दूध का पेड़ा भी बना दी थी। आज सुबह नाश्ता बना दी बोली रास्ते में खा लेना। अभी वापस काम पर जा रहा हूं।पब्लिक बस में “परदेशी परदेशी जाना नही मुझे छोड़ कर” बज रहा है। बस में कोई कह रहा है राजधानी आजकल टाइम पर है। आंखे नम है और मन के अंदर कई सवाल..काश छोटे ही रहते..काश यहीं कुछ कर लेते..काश गांव में ही बस जाते

गुलशन कुमार की कलम से... 🖋️

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

58 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

4 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago