Agriculture

आम के मंजर व दाना गिरने से रोकने का कैसे करें प्रबंध! इन बातों का रखें ध्यान तो होगा अच्छा उत्पादन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- आम को गर्मियों का राजा कहा जाता है। फिलहाल मंजरी व मटर दाना की अवस्था है। मार्च-अप्रैल के महीने में फलों का गिरना एक आम समस्या है। इस समस्या के प्रबंधन के लिए जब फल मटर के दाने के आकार के होते हैं, तब प्लानोफिक्स 2 मिली प्रति 10 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। यह महीना फलों के वृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए जब फल मटर दाने के आकर को प्राप्त करे तो बगीचे के सिचाई 10 से 15 दिन के अंतराल पर अवश्य करें।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का बताना हैं कि आम में दहिया कीट का प्रकोप होता है। इस कीट के शिशु और मादा पौधे को नुकसान पहुंचाती हैं। ये दोनों आम के पौधे से कोशिका रस चूस लेते हैं, जिसके कारण मुलायम तने और मंजरियां सूख जाती हैं तथा अधपके फल गिर जाते हैं। पौधे पर काले रंग के फफूंद भी विकसित हो जाते हैं, इसके कारण प्रकाश संश्लेषण की क्रिया बाधित होती है।

इसके प्रबंधन के लिए पेड़ के आसपास की मिट्टी की निकाई-गुड़ाई करने से इस कीट के अंडे नष्ट हो जाते हैं। पौधे के मुख्य तने की जमीन के पास वाले भाग पर 30 सेंटीमीटर चौड़ी अल्काथीन या प्लास्टिक की एक पट्टी लपेट देने से कीट के शिशु पेड़ पर नहीं चढ़ पाते हैं। मार्च-अप्रैल में आम में निकल रहे पत्तों एवं टिकोलों पर थ्रिप्स कीट के आक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

5 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

18 घंटे ago