अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज की विजयी शुरुआत, उद्घाटन मुकाबले में एपीएसएम कॉलेज बरौनी को 1-0 से दी शिकस्त

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता एवं खेल एवं संस्कृति विभाग की प्रभारी डॉ. संगीता के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन भी हुआ।
प्रतियोगिता में विमेंस कॉलेज समस्तीपुर, समस्तीपुर कॉलेज, मिल्लत कॉलेज और एपीएसएम कॉलेज बरौनी की महिला फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला विमेंस कॉलेज और एपीएसएम कॉलेज बरौनी के बीच खेला गया। इसमें विमेंस कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया।


महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 और 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। मौके पर कॉलेज के बर्सर डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. शालिनी कुमारी, जिला खेल संरक्षक डॉ. एनके आनंद, विश्वविद्यालय के चयनकर्ता मुकेश कुमार, संजीव कुमार, रंजन गांधी, अजीत कुमार, पिनाक पानी बोस सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज की विजयी शुरुआत
उद्घाटन मुकाबले में एपीएसएम कॉलेज बरौनी को 1-0 से दी शिकस्त, चार कॉलेजों की टीमें ले रही हैं हिस्सा
प्रतियोगिता में विमेंस कॉलेज समस्तीपुर, समस्तीपुर कॉलेज, मिल्लत कॉलेज और एपीएसएम कॉलेज बरौनी… pic.twitter.com/FF4NopVZtK
— Samastipur Town (@samastipurtown) November 27, 2026





