शिक्षा विभाग के डीपीओ – पीओ का कार्य व संभाग आवंटन जिलास्तर से खत्म
समस्तीपुर : जिले में शिक्षा डीपीओ व शिक्षा पीओ का कार्य आवंटन जिला स्तर से खत्म कर दिया गया है। यह अधिकार अब शिक्षा विभाग अपने हाथ में ले लिया है। यह नई व्यवस्था प्रभावी हो गई है। इसका मतलव यह हुआ कि अब जिला में डीईओ के अधीन कार्यरत डीपीओ व पीओ के बीच कार्य का आवंटन व संभाग वितरण डीईओ डीएम के माध्यम से नहीं कर पाएंगे। यह काम आगे से अब सीधा शिक्षा विभाग करेगा। जिसके लिए जिला से डीईओ को प्रस्ताव भेजना होगा।
प्रस्ताव पर विभाग का अनुमोदन मिलने के बाद ही संभाग व कार्य आवंटन डीपीओ व पीओ को मिल पाएगा। अब तक यह व्यवस्था थी कि डीईओ डीएम के यहां संबंधित डीपीओ या पीओ के बीच कार्य व संभाग के आवंटन की संचिका डीएम के यहां अनुमोदन के लिए भेजते थे। अनुमोदन मिलते ही डीपीओ व पीओ को संभाग व कार्य मिल जाता था। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर नई अधिसूचना समस्तीपुर के डीएम और डीईओ को जारी कर दिया है।


