प्रशस्त एप 2.0 के कार्य में लापरवाही पर समस्तीपुर के 287 सरकारी व निजी विद्यालयों को स्पष्टीकरण, यहां देखें लिस्ट…

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग से संबंधित प्रशास्त एप 2.0 के कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं प्राचार्यों को पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए), समस्तीपुर के निर्देश के आलोक में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया था।

इस कार्य को लेकर लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कार्य में सहयोग से संबंधित वीडियो जारी करने, विद्यालय प्रधानों से फोन पर संपर्क करने सहित अन्य माध्यमों से भी निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद 21 नवंबर 2026 तक संबंधित विद्यालयों में स्क्रीनिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया, जिसे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मनमानी और लापरवाही का परिचायक बताया है। पत्र के माध्यम से दोबारा निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित विद्यालय 24 घंटे के अंदर स्क्रीनिंग का कार्य पूरा कर प्रगति प्रतिवेदन के साथ अपना स्पष्टीकरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं करने पर संबंधित विद्यालय प्रधानों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी गई है।

इन विद्यालयों से स्पष्टीकरण, देखें लिस्ट :








