निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के डायवर्सन पर बाइक का बिगड़ा संतुलन; बाया नदी में गिरे दो युवक, एक लापता

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। चकसाहो घाट के पास पुल निर्माण के लिए बनाए गए डायवर्सन से गुजरने के दौरान बाइक सवार दो युवक असंतुलित होकर बाया नदी में गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा युवक नदी में लापता हो गया।

लापता युवक की पहचान नंदिनी गांव निवासी नंदलाल महतो के 20 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि गोलू कुमार अपने साथी विजय महतो के पुत्र आदित्य कुमार के साथ बाइक से पत्थर घाट स्थित अपनी नानी के घर जा रहा था। इसी दौरान चकसाहो घाट के पास निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन से गुजरते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद दोनों युवक बाइक समेत नदी में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीण अपने स्तर से नदी में लापता गोलू कुमार की तलाश करने में जुटे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में ताजपुर-बख्तियारपुर निर्माणाधीन फोरलेन पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक बया नदी में गिरे
चकसाहो घाट के पास पुल निर्माण के लिए बनाये गये डायवर्सन से गुजरने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा, हादसे में एक युवक को ग्रामीणों… pic.twitter.com/mpXUR3vbgG
— Samastipur Town (@samastipurtown) November 23, 2026






