बुधवार, नवम्बर 11, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे। उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गई। सभी खेसारी को एक झलक देखना चाह रहे थे। सभी कोशिश में थे कि एक सेल्फी खेसारी के साथ हो जाए। इस कारण समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य सड़क पर करीब तीन घंटे तक जाम लग गया। जाम में निजी और सरकारी एंबुलेंस भी फंसी रहीं।

स्थिति ऐसी हो गई कि जाम हटाने के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस को पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। बताया गया कि खेसारी लाल यादव शहर के मोहनपुर रोड में बजाज एजेंसी के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके आने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे। कार्यक्रम के बाद खेसारी को पीछे के रास्ते से निकाला गया, फिर वे पटना रवाना हो गए।

वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150