दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज एवं उजियारपुर थाने के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की प्रशासनिक कवायद शुरू की गई है। इन दोनों स्थलों पर पुलिस पिकेट खुलने से अपराध नियंत्रण, वाहन जांच, गश्ती एवं जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाएगा। इसी प्रकार यातायात नियंत्रण एवं जाम की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने में भी पुलिस को सुविधा होगी। एसडीओ किशन कुमार एवं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य बातों के अलावे महिलाओं के साथ ही आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का पुलिस को विशेष निर्देश दिया गया है।
दलसिंहसराय के सरदारगंज और उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर में जल्द खुलेगा पुलिस पिकेट, क्राइम कंट्रोल और जाम से मिलेगी लोगों को निजात…#Samastipur #Dalsinghsarai #Ujiyarpur #SamastipurPolice pic.twitter.com/5D0wtLlhRU
— Samastipur Town (@samastipurtown) September 26, 2026


