समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक 15 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मृतका की पहचान अजनौल डीह वार्ड 8 निवासी कृष्ण कुमार महतो की पुत्री रूचि कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए.

मृतका के परिजनों ने बताया कि रूचि को सिर में तेज दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसे बीते 30 अगस्त को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने यह कहकर मरीज को वेंटिलेटर पर रखा कि उसकी हालत बेहद गंभीर है. इलाज, जांच और दवाओं के नाम पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगातार पैसे वसूले जाते रहे और अब तक 80 हजार रुपये से अधिक खर्च कराए जा चुके थे.

IMG 20260827 WA0031

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

शक होने पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजन

परिजनों को जब डॉक्टर के बर्ताव और इलाज पर शक हुआ, तो वे बुधवार को कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे. जब उन्होंने मरीज को देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर पम्प देकर सिर्फ जिंदा होने का नाटक कर रहे थे और दो दिन पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी, लेकिन पैसे ऐंठने के लिए बात छुपाई गई.

पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया

हंगामा बढ़ने के बाद डॉक्टर ने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. इसके बाद परिजन मृतका के शव को अपने साथ घर ले गए. स्वजनों ने प्रशासन से डॉक्टर के मेडिकल प्रमाण पत्र और अस्पताल के लाइसेंस की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

IMG 20240904 WA0139

डॉक्टर चंदन सिन्हा का सफाई भरा बयान

पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए अस्पताल के संचालक डॉ चंदन सिन्हा ने कहा कि मरीज पहले से ही दूसरे अस्पताल से बेहद गंभीर हालत में रेफर होकर आई थी. परिजनों को शुरुआत में ही बता दिया गया था कि मरीज कोमा में है और उसके होश में आने की संभावना अनिश्चित है. उन्होंने दावा किया कि अस्पताल के भीतर मरीज वेंटिलेटर पर जीवित थी और परिजनों द्वारा बाहर ले जाकर नाक की नली निकालने के बाद उसकी मौत हुई है.

FB IMG 1788369550044

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150