समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर- 19) टीम में किया गया है। इशांत अब भुवनेश्वर में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित ईस्ट जोन इंटर स्टेट जूनियर (अंडर- 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि इशांत राज विगत 25 अगस्त से 31 अगस्त तक बिहार टीम के चयन के लिए पटना में लगाये गये कैंप में भाग ले रहे थे। जहांं कैरियर रिकॉर्ड और अच्छे प्रदर्शन के कारण उनका चयन बिहार जूनियर (अंडर- 19) बैडमिंटन टीम में किया गया है।
सचिव ने बताया कि इशांत इस वर्ष नेशनल जूनियर (अंडर-17) बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है। इशांत राज का बिहार जूनियर बैडमिंटन टीम में चयन होने पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, कोच नवीन कुमार, उपाध्यक्ष एके लाल, मुकेश कुमार, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, मुकुन्द कुमार, संयुक्त सचिव नीलेश कुमार, धनंजय कुमार, डॉ एके आदित्य, डॉ हेमंत कुमार, डॉ सुशांत कुमार, अनिल गुप्ता, सुजीत वर्मा, अमित गुंजन, रोहित अग्रवाल, अमित गुप्ता, अंकुश अग्रवाल एवं रौशन अग्रवाल सहित कई खेंप्रेमियों ने इशांत को बधाई देते हुए उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की है।
समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-19) टीम में किया गया
इशांत अब भुवनेश्वर में 3 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित ईस्ट जोन इंटर स्टेट जूनियर (अंडर- 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे#Samastipur #Badminton… pic.twitter.com/mIGZVEeBd2
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 31, 2026


