मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने हरपुर एलौथ निवासी कुंदन दास और भूईधारा निवासी अभिषेक कुमार को पकड़ा। दोनों के विरुद्ध सनहा दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं, न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर धुरलख निवासी सुमित राम, रहीमपुर रुदौली निवासी राजपति महतो और ननकी सहनी को गिरफ्तार किया गया। तीनों वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


