समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : गड्ढे में मिला दो दिनों से लापता महिला का शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर वार्ड-10 में बुधवार को दो दिनों से लापता 38 वर्षीय महिला रेखा देवी का शव उसके घर के पीछे जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में उपलाता मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका राघोपुर निवासी अमरजीत यादव की पत्नी थी। सूचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति अमरजीत यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका के भाई समर्था कल्याणपुर निवासी संजीत राय ने अपने बहनोई पर रेखा देवी की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अमरजीत यादव उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में रहते हैं और करीब 10 दिन पहले ही घर लौटे थे। उनके अनुसार, पति के लौटने के बाद से ही रेखा देवी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जा रही थी।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

संजीत राय ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे से रेखा देवी लापता थी। मंगलवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में उसका शव उपलाता मिला। परिजनों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में रेखा देवी की हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से गड्ढे में फेंका गया। संजीत राय के अनुसार, रेखा देवी की शादी करीब 18 वर्ष पहले अमरजीत यादव से हुई थी। वह तीन बच्चों की मां थी।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने बताया कि बहन के लापता होने की जानकारी मिलने पर जब वह राघोपुर पहुंचे तो उनके भांजे ने भी पिता द्वारा मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने की बात बताई। इधर रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि महिला का शव घर के पीछे स्थित पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150