समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स (Educators) के बच्चों ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। एजुकेटर्स के निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक एजुकेटर्स के बारह बच्चे क्वालीफाई किए, जिसमें सबसे शैली प्रिया को सीआर 3484, निशु को 22276,कोमल को 28651 रैंक प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर बच्चों, शिक्षकों और अभिभावक ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। एजुकेटर्स के सीईओ डॉ. प्रदीप प्रांजल ने बताया कि सभी सफल छात्र एजुकेटर्स के रेगुलर ऑफलाइन क्लासरूम प्रोग्राम बैच के हैं। बच्चों ने अपने रिजल्ट का श्रेय अपने माता पिता और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया।

IMG 20260516 WA0116

संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने कहा कि नए सत्र में कक्षा 6 से 10वीं तक प्री फाउंडेशन कोर्स, 11वीं और 12वीं के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी तथा 12वीं पास बच्चों के लिए टारगेट बैच में नामांकन स्पॉट टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% स्कॉलरशिप के साथ करा सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक मनीष कुमार, आदित्य कुमार झा, अभिनव कुमार, रवीश कुमार, आशुतोष पांडेेेे, कुंजबिहारी, अंकित, वर्णिका, रिमझिम आदि उपस्थित रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150