समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली लोकप्रिय बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव अब एक और स्टेशन पर होगा. जल्द ही यह ट्रेन समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के बीच स्थित कर्पूरीग्राम स्टेशन पर भी रुकेगी. रेलवे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार संपर्क क्रांति के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति दे दी है. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर को पत्र भेजकर दी गई है. विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस फैसले की आधिकारिक सूचना जारी की गई.

कर्पूरीग्राम में ट्रेन के ठहराव की मांग काफी समय से की जा रही थी. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से आग्रह किया था. इसके बाद उन्होंने 9 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर यह मांग रखी. रेल मंत्री ने पत्र में बताया कि जनहित को देखते हुए इस प्रस्ताव पर कार्रवाई की गई. सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब ठहराव को मंजूरी दे दी गई है.

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

अब तक 12565/12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस दरभंगा और नई दिल्ली के बीच 15 स्टेशनों पर रुकती थी. दरभंगा से चलने के बाद यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए नई दिल्ली पहुंचती है. अब कर्पूरीग्राम इस ट्रेन का 16वां ठहराव होगा. इससे आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा.

IMG 20250821 WA0010

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि कर्पूरीग्राम स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति के ठहराव की शुरुआत जल्द ही समारोहपूर्वक की जाएगी. तारीख की घोषणा रेलवे की ओर से जल्द की जाएगी. रेलवे के इस फैसले से समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक आसान होगी. खासकर दिल्ली जाने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

FB ADD scaled

IMG 20240904 WA0139

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150