समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर कॉलेज का 79वां स्थापना दिवस 21 जुलाई को, चार दिनों तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज का 79वां स्थापना दिवस इस वर्ष उत्साह, उमंग और विविध सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने मुख्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 21 जुलाई 2026 को करने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व 18 से 21 जुलाई तक कॉलेज परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार स्थापना दिवस समारोह का उद्देश्य संस्थान की गौरवशाली परंपरा का उत्सव मनाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की कलात्मक, रचनात्मक और बौद्धिक प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, रंगोली, क्विज, मिमिक्री, कोलाज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, पेंटिंग (मधुबनी शैली सहित), पोस्टर मेकिंग तथा फायर-फ्री फूड स्टॉल प्रतियोगिता जैसी कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपनी रुचि के अनुसार अधिकतम तीन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकता है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज द्वारा जारी गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके अलावा जो छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण कराने में असमर्थ हैं, उनके लिए मनोविज्ञान विभाग में ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ‘शशि’ एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रीता चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं से स्थापना दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150