समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शहर की लाइफ-लाइन पर ब्रेक, मरम्मतीकरण को लेकर आज से ओवरब्रिज पूरी तरह से बंद, वैकल्पिक रूट यहां क्लिक कर देखें…

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर की लाइफ-लाइन और मिथिलांचल के प्रवेश द्वार के रूप में पहचान रखने वाला 56 वर्ष पुराना रेलवे ओवरब्रिज आज सोमवार की सुबह से पूरी तरह बंद हो गया है। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर आज सुबह करीब 6 बजे से सभी प्रकार के वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों की आवाजाही पर भी पूर्ण रोक लगा दी गयी है। डीएम रोशन कुशवाहा ने Samastipur Town Media से हुई बातचीत में बताया कि पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एजेंसी को पुल सौंपने के बाद सोमवार से बैरिकेडिंग कर ओवरब्रिज को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराया जाएगा तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आज से वैकल्पिक रूट पर चलेंगी गाड़ियां, तैनात रहेगी पुलिस :

ओवरब्रिज बंद होने के कारण शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक रूट डायवर्जन लागू किया है। बेगूसराय एवं रोसड़ा की ओर जाने वाली बसों का परिचालन हाउसिंग बोर्ड मैदान से किया जाएगा। रोसड़ा की ओर से मुजफ्फरपुर जाने वाले वाहन कन्हैया चौक, बुल्लेचक रेलवे गुमटी, महादेव चौक और कोरबद्दा होकर गुजरेंगे। वहीं ताजपुर रोड और धरमपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पासवान चौक एवं मगरदही घाट के रास्ते शहर में प्रवेश कराया जाएगा। दरभंगा, मधुबनी और नेपाल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कल्याणपुर, पूसा और ताजपुर होकर एनएच-28 के रास्ते भेजा जाएगा।

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

HOLY MISSION High School 20x10 1

जाम की आशंका को देखते हुए अटेरन चौक रेलवे गुमटी, कोरबद्दा, कन्हैया चौक, महादेव चौक, धर्मपुर चौक, पासवान चौक, मगरदही घाट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर ट्रेन गुजरने के तुरंत बाद गुमटियों को खोलने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वाहनों की लंबी कतार नहीं लगे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जारी वैकल्पिक रूट चार्ट का पालन करें, अनावश्यक रूप से बंद ओवरब्रिज की ओर जाने से बचें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

बाजार समिति और जितवारपुर में होगा बस का ठहराव :

पुल बंद होने से बस स्टैंड का संचालन भी प्रभावित होगा। पटना, ताजपुर या दलसिंहसराय की तरफ जाने वाली बस जहां बस स्टैंड से मिलेगी। वहीं रोसड़ा और दरभंगा के लिए लोगों को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें बस पकड़ने के लिए जितवारपुर और बाजार समिति तक का सफर करना होगा। बताया गया कि दरभंगा की बस बाजार समिति से आगे मनोज सिंह की मंडी में खड़ी होगी। जबकि, रोसड़ा की तरफ से आने वाली बस को जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान में खड़ा किया जाएगा।

बता दें कि यह रेलवे ओवरब्रिज वर्ष 1970 में बनाया गया था और पिछले 56 वर्षों से शहर के उत्तर एवं दक्षिण हिस्से को जोड़ने का प्रमुख माध्यम बना हुआ है। पुल के उत्तरी हिस्से में समस्तीपुर जंक्शन, मुख्य बाजार, दरभंगा, मधुबनी और नेपाल की ओर जाने वाले मार्ग हैं, जबकि दक्षिणी हिस्से में समाहरणालय, न्यायालय, नगर निगम, बस स्टैंड, विभिन्न सरकारी कार्यालय और पटना-बेगूसराय की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग स्थित हैं। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन और पैदल यात्री इसी पुल से गुजरते हैं।

IMG 20240904 WA0139

एक्सटेंशन ज्वाइंट हो चुके हैं काफी क्षतिग्रस्त :

जिला प्रशासन के अनुसार पुल के एक्सटेंशन ज्वाइंट काफी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इन्हें बदलना अत्यंत आवश्यक था, क्योंकि यही ज्वाइंट पुल के विभिन्न स्लैब और गार्डर को जोड़कर तापमान और भारी वाहनों के दबाव से होने वाले फैलाव एवं सिकुड़न को संतुलित करते हैं। इनके खराब होने से पुल पर कंपन बढ़ने, झटके लगने और संरचना कमजोर होने का खतरा उत्पन्न हो गया था। इसी कारण इंजीनियरों की सलाह पर पुल को पूरी तरह बंद कर मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है। निर्माण एजेंसी को 24 घंटे तीन शिफ्टों में लगातार काम करने का निर्देश दिया गया है। सबसे पहले पुराने और क्षतिग्रस्त एक्सटेंशन ज्वाइंट हटाए जाएंगे। इसके बाद नए ज्वाइंट लगाए जाएंगे तथा आवश्यक स्थानों पर गार्डर और स्लैब के बीच की मरम्मत की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि निर्धारित समय के भीतर पुल पूरी तरह सुरक्षित बनाकर आम लोगों के लिए खोल दिया जाए।

यहां देखें वीडियों :

FB ADD scaled

कई जगहों पर होगा वन-वे रास्ता, प्लान जारी :

ओवरब्रिज के बंद होने पर लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्राविधान किया गया है। इसमें आदर्शनगर रोड से धर्मपुर सब्बीर चौक से आगे जाने वाली सड़क, पटेल गोलंबर से डीआरएम आफिस होते हुए माधुरी चौक होते हुए सोनेलाल ढाला और बाइपास से कन्हैया चौक और फिर वहां से महादेव चौक तक की सड़क वन-वे रास्ता होगी। इसमें केवल एक ही दिशा से वाहनों का प्रवेश होगा। बताया गया कि मोहनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के पास दो विकल्प होंगे। वे आदर्शनगर से घुसकर पंचवटी चौक पर निकल सकते है। यह सड़क एकल रास्ता होगी। बाद पंचवटी चौक से दुधपुरा होते हुए वे चकनूर में बाइपास सड़क पर चढ़ सकते है।

IMG 20250821 WA0010

इसके अलावा शहर के भीतर प्रवेश करने वाले वाहन बस स्टैंड, ताजपुर रोड होते हुए सीधे धर्मपुर चौक और फिर गुमटी पार कर सब्बीर चौक से सीधे चकनूर में बाइपास सड़क पर निकलेंगी। वहीं बाइपास से धर्मपुर जाने वाली गाड़ी पासवान चौक से नीचे होकर सीधे सब्बीर चौक होते हुए धर्मपुर चौक पर निकलेगी। सब्बीर चौक से पूसा रोड पर जानेवाली दोनों सड़क वन-वे होगी। इसी तरह से रोसड़ा के तरफ जाने वाले वाहन एसपी आवास रोड से डीआरएम आफिस होते हुए माधुरी चौक और फिर अटेरन चौक गुमटी और सोनेलाल ढाला होते हुए मालगोदाम और पुरानी दुर्गा स्थान तक जाएंगे। यह सड़क भी वन-वे होगा।

वहीं बाइपास सड़क से कन्हैया चौक और फिर वहां से महादेव चौक। महादेव चौक से दो रास्ते होंगे या तो सीधे मोहनपुर निकल जाए या फिर मगरदही होते हुए निकले। यह रास्ता भी वन-वे होगा। दरभंगा से दलसिंहसराय की तरफ जाने वाली वाहन सीधे बाईपास से विशनपुर चौक होते हुए दलसिंहसराय के लिए प्रस्थान कर सकती है। वहीं दरभंगा से ताजपुर जानेवाली वाहन सीधे मथुरापुर घाट से बाइपास सड़क से ताजपुर की तरफ निकल सकती है।

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150