समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर पुलिस के एनकाउंटर में जख्मी अमन सहनी गिरोह के तीन और बदमाश हथियार समेत हुए गिरफ्तार

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : मथुरापुर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। शुक्रवार को हाफ एनकाउंटर में घायल कुख्यात अमन सहनी गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी कट्टा तथा चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तथा तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान कुख्यात अपराधी अमन सहनी गिरोह के सदस्यों के रूप में हुई है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

गिरफ्तार आरोपितों में वारिसनगर थाना क्षेत्र के मुगलानी चक निवासी सूरज सहनी का पुत्र रजनीश कुमार, खानपुर थाना क्षेत्र के अमसौर गांव निवासी ओम प्रकाश सहनी का पुत्र रविकांत उर्फ रवि तथा वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र निवासी अजय सहनी का पुत्र सुदामा कुमार शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से हथियार लेकर जा रहे थे।

IMG 20240904 WA0139

पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उनकी योजना को विफल कर दिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार रविकांत उर्फ रवि के विरुद्ध वारिसनगर थाना में पहले से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। तीनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150